Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

STF ने पकड़ा पुलिस कस्टडी से भागा 50 हजार का इनामी, सुशील फौजी गिरोह से जुड़ गया था आरोपित

top-news

गाजियाबाद। तीन साल पहले कचहरी परिसर से भागे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित को आखिरकार एसटीएफ नोएडा ने शनिवार को आइएसबीटी कश्मीरी गेट से गिरफ्तार कर लिया। फरार होने के कारण आरोपित की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। एसटीएफ ने शनिवार शाम आरोपित को थाना कविनगर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।
दिल्ली, पंजाब व उज्जैन में छिपा रहा
एसटीएफ के एडिशनल एसपी आरके मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित गौतमबुद्धनगर के तिलपता में डिफेंस कालोनी में रहने वाले अनुज रावत है। अनुज, संदीप, अमन व अरुण के खिलाफ थाना कविनगर में साल 2016 में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा एक युवती ने केस दर्ज कराया था।
पुलिस ने उसे 22 सितंबर 2017 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 17 दिसंबर 2019 को सुनवाई के दौरान वह पुलिसकर्मी को झांसा देकर कचहरी परिसर से फरार हो गया था। गाजियाबाद से भागकर वह सीधे दिल्ली पहुंचा था। दिल्ली के बाद पंजाब और फिर उज्जैन में तीन साल के दौरान अनुज ने कई ठिकाने बदले। अनुज की अभिरक्षा में तैनात सिपाही रामवीर सिंह को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया था। अनुज और रामवीर के खिलाफ थाना कविनगर में केस भी दर्ज किया गया था।