Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

‘ पठान’ ट्रेलर में शाह रुख संग नजर आएंगे सलमान खान? रिलीज से पहले मेकर्स का मास्टरस्ट्रोक

top-news

नई दिल्ली।शाह रुख खान की ‘पठान’ को रिलीज होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में किंग खान और फिल्म मेकर्स एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं इसे हिट कराने के लिए। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस स्पाई यूनिवर्स फिल्म का थिएट्रिकल ट्रेलर 10 जनवरी को रिलीज होगा। प्रोडक्शन हाउस ने यह भी वादा किया था कि ट्रेलर में एक्शन, थ्रिल और शाह रुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम का धांसू एक्शन देखने को मिलेगा।
पठान’ के ट्रेलर में होंगे सलमान खान
‘पठान’ को लेकर पिछले साल ही खबर आई कि इस फिल्म में सलमान खान का कैमियो है। अब इसे लेकर कुछ रिपोर्ट्स सामने आईं हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या स्पाई यूनिवर्स के आयरन मैन, सलमान खान भी ट्रेलर का हिस्सा होंगे। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स के अनुसार यश राज फिल्म्स के एक सूत्र ने उन्हें बताया, ‘यही सस्पेंस है। आदित्य चोपड़ा अपनी फिल्म का सस्पेंस बनाकर रखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने फिल्म के दो ट्रेलर एडिट करवाए हैं। एक में सलमान खान के साथ तो दूसरा उनके बिना।
शाह रुख संग करेंगे खतरनाक स्टंट
रिपोर्ट्स के अनुसार आदित्य चोपड़ा का आइडिया है सिर्फ सलमान खान को दिखाना, वो उनके बारे में कुछ रिवील नहीं करना चाहते हैं। ऐसा करने से लोगों का फिल्म की कहानी में इंटरेस्ट बना रहेगा। आदित्य चोपड़ा ने शाह रुख और सलमान खान के बीच फिल्म के बेस्ट सीन्स शूट किए हैं। फिलहाल तो दर्शक ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।