Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

घने कोहरे का कहर, एलिवेटेड रोड पर तीन कारों की आपस में भिड़ंत; एक घायल

top-news

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-24 कोतवाली क्षेत्र स्थित एलिवेटेड रोड पर शुक्रवार देर रात घना कोहरा होने के कारण हादसा हो गया। इस हादसे में तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। कार के टक्कर से जुड़ा यह हादसा रात में करीब 12 बजकर 30 मिनट पर हुआ। गाड़ियों के आपस में टकराने से एक कार का चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, घायल चालक का नाम तुषार है। हालांकि गनीमत रही कि अन्य दो वाहन के चालकों को चोट नहीं आई है। दोनों गाड़ियों के चालक सुरक्षित हैं।
यातायात हुआ बाधित
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। गाड़ियों की टक्कर में घायल चालक को पुलिस ने उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवाया गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित रहा। गनीमत रही जिस समय हादसा हुआ वाहनों की रफ्तार धीमी थी।