Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

ग्रेटर नोएडा में शराब पीकर पुलिस पर रौब झाड़ रहा था युवा नेता, रोकने पर करने लगा अभद्रता

top-news

नोएडा। कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार को पुलिस द्वारा भाजपा नेता को गाड़ी में लगा हूटर बजाने से रोका गया तो आरोपित ने दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। पुलिस ने आरोपित की गाड़ी को सीज कर शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस का कहना है कि आरोपित भाजपा नेता शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था और गाड़ी के कागजात भी पूरे नहीं थे, जिस कारण गाड़ी सीज की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि कासना कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव का रहने वाला राहुल काफी समय से गाजियाबाद में रहता है। उसने खुद को भाजयुमो का गाजियाबाद का गांधीनगर अध्यक्ष बताया है। बता दें बृहस्पतिवार को वह दनकौर रेलवे स्टेशन के नजदीक से होते हुए गाजियाबाद के लिए जा रहा था।
राहुल ने लगाया था प्रतिबंधित हूटर
पुलिस के अनुसार राहुल ने अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में प्रतिबंधित हूटर लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस ने आरोपित की गाड़ी को रोक लिया जिसके चलते स्वयं को भाजपा नेता बताते हुए उसने पुलिस पर रौब दिखाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि जब पुलिस ने इसका विरोध किया तो आरोपित अभद्रता पर उतारू हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित शराब के नशे में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। साथ ही जांच करने पर गाड़ी के कागजात भी पूरे नहीं पाये गए। इस कारण आरोपित की गाड़ी को सीज किया गया। साथ ही आरोपित को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।