Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन ● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता

बहनोई के निधन के बाद बहन को सांत्वना देने पहुंचे CM योगी, 250 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहे तैनात

top-news

गाजियाबाद। CM योगी आदित्य नाथ शुक्रवार को राजनगर एक्सटेंशन में पहुंचकर अपनी बहन पुष्पा चौधरी को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के बहनोई राजेंद्र चौधरी की बुधवार रात बीमारी के कारण निधन हो गया था। बृहस्पतिवार को राजेंद्र चौधरी के पार्थिव शरीर का निगम बोध घाट दिल्ली में अंतिम संस्कार हुआ था, लेकिन मुख्यमंत्री मुंबई में होने के कारण यहां नहीं पहुंच पाए थे। मुंबई से लौटते ही वह यहां पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह भी मौजदू थे।
पहले भी अचानक सोसायटी पहुंचे थे CM
राजनगर एक्सटेंशन की एमजीआइ घरौंदा सोसायटी में रविंद्र चौधरी पत्नी पुष्पा के साथ रहते थे। इससे पहले दंपती वैशाली में रहते थे और करीब ढाई साल पहले राजनगर एक्सटेंशन में शिफ्ट किया था। रविंद्र को चार साल पहले भी ब्रेन हैमरेज हुआ था। अगस्त में गाजियाबाद दौरे पर आए मुख्यमंत्री रात के वक्त अचानक सोसायटी पहुंचकर दंपती से मिले थे। तब भी रविंद्र की तबीयत खराब थी। मुख्यमंत्री के पहुंचने के बाद ही लोगों को पता चला था कि दंपती उनके रिश्तेदार हैं।
शुक्रवार सुबह ही मुख्यमंत्री का गाजियाबाद आने का कार्यक्रम तय हो गया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र, डीएम राकेश कुमार सिंह के साथ डीसीपी ग्रामीण डा. ईरज राजा, एडीसीपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा व एडीसीपी क्राइम ज्ञानेंद्र सिंह पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां दो बजकर 57 मिनट पर पहुंचे और तीन बजकर 44 मिनट पर बाहर निकले। बहन के फ्लैट पर उनके साथ सिर्फ वीके सिंह अंदर गए थे। यहां वह बहन और भांजे धर्मेंद्र समेत अन्य रिश्तेदारों से मिले और उन्हें सांत्वना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *