Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन ● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता

श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में इस प्‍ लेइंग 11 के साथ उतर सकता है भारत

top-news

नई दिल्ली। भारतीय टीम और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 7 जनवरी को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
बता दें कि सीरीज (IND vs SL) में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर चल रही है। दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम को 16 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आखिरी मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) दूसरे टी-20 मैच में मिली हार के बाद तीसरे मैच में प्लेइंग 11 में बदलाव करते हुए नजर आ सकते है।

  1. ये खिलाड़ी करेंगे पारी का आगाज
    तीसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) के साथ रितुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को पारी का आगाज करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि शुभमन गिल (Shubman Gill) ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।
    लेकिन वो दोनों टी-20 मुकाबलों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए नजर आए। पहले टी-20 में 7 रन, तो दूसरे में मात्र 5 रन बनाकर गिल जल्दी पवेलियन लौट गए। ऐसे में ये कयास लगाया जा रहा है कि गिल को तीसरे टी-20 मैच में ड्रॉप किया जा सकता है। उनकी जगह रितुराज गायकवाड़ को मौका दिया जा सकता है।
  2. ऐसा हो सकता है टीम का मिडिल ऑर्डर
    अगर बात करें भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की तो तीसरे टी-20 मैच में सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या का खेलना तय माना जा रहा है। दूसरे टी-20 मैच में सूर्या का बल्ला आग उगलता नजर आया था। उन्होंने तेज अर्धशतक जड़ा था। हालांकि हार्दिक और दीपक ने पहले टी-30 मैच में शानदार पारी खेली थी। लेकिन दूसरे मैच में वो जल्दी आउचट हो गए। साथ ही डेब्यू मैच में राहुल त्रिपाठी ने कुछ बड़े शॉट जड़े थे, ऐसे में तीसरे टी-20 मैच में उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है।
  3. ये खिलाड़ी निभाएंगे मैच फिनिशर की भूमिका
    मैच फिनिशर का रोल स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल निभाते हुए नजर आ सकते है। दूसरे टी-20 मैच में उन्होंने टीम इंडिया की पारी को मुश्किल वक्त में संभाला और तेज अर्धशतक जड़ा था। उनके टी-20 का वो पहला अर्धशतक रहा, 20 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने फिफ्टी जमाया और रविंद्र जडेजा समेत कई खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ा।
  4. ऐसा रहेगा गेंदबाजी सेक्शन
    अगर बात करें गेंदबाजी सेक्शन की तो युवा गेंदबाज उमरान मलिक तीसरे टी-20 मैच में तेज गेंदबाजी यूनिट को लीड कर सकते है। वहीं हर्षल पटेल की तीसरे टी-20 में वापसी हो सकती है। अर्शदीप सिंह को दूसरे टी-20 मैच में नो-बॉल की झड़ी लगाने के चलते बेंच पर बिठाया जा सकता है। इसके अलावा शिवम मावी उमरान मलिक का साथ देते हुए नजर आएंगे। वहीं स्पिन सेक्शन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल। इन दोनों की मदद दीपक हुड्डा भी कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *