Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में किसानों की मांगों पर बड़ी बैठक, 5 अक्टूबर तक लखनऊ वार्ता का भरोसा ● नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार और 2 बाल अपचारी संरक्षण में ● ग्रीन दादरी-क्लीन दादरी अभियान की शुरुआत, बिसरख से पौधरोपण और सफाई अभियान का आगाज ● ग्रेटर नोएडा के तिलपता में जलभराव और जाम से परेशान ग्रामीण, 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना ● मेरठ सेंट्रल मार्केट में चला बुलडोजर, आंखों के सामने उजड़ती दुकानें देख रोए व्यापारी ● PM मोदी का 76वां जन्मदिन: वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, देशभर में हुए कार्यक्रम ● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

फर्जी कंपनी बनाकर मंगवाई 2.24 करोड़ की किताबें, भुगतान को लेकर आरोपित ने बनाया कोरोना का बहाना

top-news

गाजियाबाद। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में 2.24 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया। आरोपितों ने फर्जी कंपनी बनाकर पीड़ित से 2.24 करोड़ रुपये की कीताबें ले ली। इसके बाद किताबों का भुगतान नहीं किया। पीड़ित की तहरीर पर लिंक रोड थाना पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानें पूरा मामला
जी राम बुक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी स्कूली बच्चों की किताबों का प्रोडक्शन व मार्केटिंग करती है। उन्होंने महाराष्ट्र में कंपनी के व्यापार में इजाफा करने के लिए मनोरंजन कुमार नामक शख्स को जिम्मेदारी दी थी। मनोरंजन कुमार ने अपनी टीम में रितेश तिवारी, राजेश रामाराव जाधव, आनंद वी पलास्कर, अमोल डी बोराडे, वैशुशंकर राव काकरीवार, देवानंद तिवारी, सुशील कुमार दुबे व विनीत कृष्ण मुरारी रखा था। ये सभी विभिन्न किताबों के स्टोर, डिस्ट्रीब्यूटर, विद्यालयों आदि से किताबों का आर्डर लेकर उनकी कंपनी को भेजते थे।
दो सालों में करोड़ों की किताबें महाराष्ट्र भेजी
पिछले दो साल में उन्होंने 2.24 करोड़ रुपये की किताबें महाराष्ट्र भेजी। किताबों के भुगतान के नाम पर आनाकानी करनी शुरू कर दी। आरोपित कोरोना का बहाना बनाकर टालते रहे। जब आरोपितों ने भुगतान करने से मना कर दिया तो उन्होंने अपनी कंपनी ने कुछ पदाधिकारियों को जांच के लिए महाराष्ट्र भेजा। वहां जाकर पता चला कि आरोपित ने अपनी पत्नी व रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी कंपनी बना रखी थी। इसी कंपनी के नाम पर 2.24 करोड़ रुपये किताबें ले चुके हैं। सहायक पुलिस आयुक्त स्वतंत्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की रही है।