Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन ● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता

डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने अस्पताल का किया निरीक्षण, वैक्सीनेशन बंद होने पर कहा- दो दिनों में मिलेगा टीका

top-news

नोएडा। सेक्टर-39 स्थित कोविड अस्पताल में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक गुरुवार को नोएडा पहुंचे। सरकारी केंद्रों पर वैक्सीन के अभाव में निश्शुल्क कोरोना वैक्सीनेशन के बंद होने पर उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में जिले में वैक्सीन आ जाएगी। इस मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से चर्चा हुई है। गौतमबुद्धनगर को पर्याप्त वैक्सीन मिलेगी।
प्रदेश स्तर पर अलग-अलग जिलों में आपूर्ति के लिए वैक्सीन की दस लाख डोज मिलनी है। जल्द लखनऊ से कोरोना वैक्सीन नोएडा में भी सीएमओ कार्यालय भेजी जाएंगी। गौरतलब है कि अभी वैक्सीन के अभाव में सरकारी केंद्रों से लोग वापस लौटने पर मजबूर हैं। सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल के वैक्सीनेशन केंद्र में तो रैन बसेरा बना दिया गया है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल को सेक्टर-39 में इसी महीने शुरू हो जाएगा।
जिला अस्पताल को नई इमारत में शिफ्ट करने और नई सुविधाओं के साथ शुरू करने का खाका तैयार कर लिया है। आंतरिक रूप से तारीख भी तय कर ली है। अभी तारीख की घोषणा नहीं कर रहे हैं। रैंप और बिजली फीडर को लेकर छोटी सी समस्या है। जिसका समाधान करने के लिए जल्द नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग के साथ बैठक होगी। अस्पताल के शुभारंभ की तारीख घोषित कर दी जाएगी। जिला अस्पताल में फिजीशियन नहीं होने के सवाल पर कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संविदा के आधार पर चिकित्सकों की भर्ती करने का अधिकार दिया है। वह वाक इन इंटरव्यू आयोजित कर सकते हैं। डाक्टरों का चयन कर राज्य सरकार से अनुमति (अप्रूवल) ले सकते हैं। इस प्रक्रिया के आधार पर जल्द जिला अस्पताल में चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी। इसके बाद डाक्टरों की कमी नहीं रहेगी।
कोविड से निपटने की तैयारियों का लिया जायजा
उपमुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे कोविड अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मेरठ मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डा. राजेंद्र कुमार के अलावा गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, हापुड़, बुलंदशहर के सीएमओ से अपने-अपने जिलों में कोरोना से निपटने को लेकर की गई तैयारियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना की नई लहर से निपटने के लिए राज्य सरकार पर्याप्त इंतजाम कर रही है। इसी सिलसिले में नोएडा के कोविड-19 अस्पताल का जायजा लिया है। सुविधाओं की उपलब्धता पर गौर की गई है। एनसीआर में कोरोना वायरस तेजी के साथ फैलता है। सबसे ज्यादा खतरा यहीं है। लिहाजा, स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। हम किसी भी समस्या से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आक्सीजन, बेड, दवा, उपकरण, डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की जानकारी ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *