Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत

top-news

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-141 स्थित एडवांट टावर के पास बुधवार रात नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एक्सप्रेस-वे कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच जारी है।
फिरोजाबाद के शोभित, भावना, सोनू व कौशलेंद्र उर्फ कौशल बरौला गांव में किराये के मकान में रहते थे। सभी चाई-फाई स्थित ग्रेटर नोएडा के रेस्तरां में काम करते थे। सभी प्लेटिना पर सवार होकर बरौला आ रहे थे। नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर एडवांट के सामने ग्रेटर नोएडा की तरफ से आ रहे एक फर्नीचर से भरे हुए कैंटर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस की मदद पहुंचाया गया अस्पताल
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में 19 वर्षीय युवती भावना व 23 वर्षीय शोभित को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शेष अन्य दो घायलों का इलाज शारदा अस्पताल ग्रेटर नोएडा में चल रहा है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि पुलिस ने फर्नीचर से भरा हुए कैंटर को कब्जे में लिया। हादसे के बाद कैंटर चालक फरार हो गया था।
वाहन नंबर के आधार पर कैंटर मालिक से चालक के संबंध में जानकारी की जा रही है। मृतकों के शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई जारी है। मृतक शोभित के बडे भाई शिवकुमार की लिखित तहरीर के आधार पर कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है। चारों एक ही बाइक पर सवार थे।
बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं पहना था। जिस जगह पर हादसा हुआ थ। वहां अंडरपास निर्माण कार्य के कारण बैरिकेड लगाए गए हैं। इस कारण बोटलनेक की स्थित बनती है। आशंका है कि कैंटर चालक तेज रफ्तार में रहा होगा है बोटेलनेक के कारण डिवाइडर से टक्कर से बचने के लिए उसने तेजी से वाहन मोड़ा तो उसकी बाइक से टक्कर हो गई। शारदा अस्पताल में भर्ती घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।