Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी ● Greater Noida News: सेक्टर-36 के मुख्य द्वार पर शराब की दुकान का विरोध, आबकारी मंत्री से मिले RWA अध्यक्ष ● गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें ● YEIDA: ग्रेटर नोएडा में 18 जून को होगा आवासीय भूखंडों का आवंटन ● ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो परियोजना को रेलवे बोर्ड से NOC, 7.5 किमी रूट पर बनेंगे 5 नए स्टेशन ● दादरी की 100 करोड़ की पेयजल परियोजना पर घिरा प्रशासन, 12 साल बाद भी नहीं मिला पानी; उच्च स्तरीय जांच की मांग तेज ● राहुल गांधी की शिक्षा मुहिम! क्यों चुने गए देश के चार सबसे बड़े एजुकेशन हब? ● शिवसेना (UBT) में टूट की अटकलें तेज, संजय राउत का बड़ा आरोप! सांसदों को दिए जा रहे 15 करोड़ रुपये ● नोएडा एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट रवाना, व्यापार और किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा ● नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता

खाकी पर भारी पड़ रहे हुक्काबार संचालक, कठघरे में पुलिस

top-news

गाजियाबाद। जिले में जगह-जगह रेस्टोरेंट, कैफे और बार की आड़ में हुक्काबार चल रहे हैं। पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है लेकिन उस पर सवाल उठ रहा है। इसका प्रमुख कारण छापामारी के दौरान हुक्काबार के कर्मचारियों और ग्राहकों की गिरफ्तारी और संचालकों का फरार हो जाना है। इससे यह भी साबित हो रहा है कि हुक्काबार संचालकों के हाथ पुलिस से भी लंबे हैं।
दो दारोगाओं सहित 6 पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ा संचालक
कौशांबी थाना के पास में एंजल माल है। यह माल नशेबाजी के लिए जिले में ही नहीं बल्कि दिल्ली, नोएडा व आसपास के जिलों में बदनाम है। पुलिस के मुताबिक, कौशांबी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अमित सोनी को 30 दिसंबर को सूचना मिली कि एंजल माल के द बंग बंग बार में हुक्काबार चल रहा है। उन्होंने उपनिरीक्षक अंकित श्रीवास्तव, मुख्य आरक्षी विकास कुमार, मुख्य आरक्षी कमल कुमार, मुख्य आरक्षी रंजीत कुमार व आरक्षी प्रह्लाद के साथ उसमें छापा मारा। सूचना सही मिली।
उन्होंने हुक्काबार के दो कर्मचारियों सावन व अरुण को गिरफ्तार कर लिया। संचालक रविंद्र भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। इस पर लोगों का कहना है कि हुक्काबार संचालक रविंद्र दो दारोगाओं सहित छह पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ा और उन्हें चकमा देकर भाग गया।
पहले भी छापामारी के दौरान नहीं पकड़े गए संचालक
नवंबर 2021 में पुलिस ने इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र के मंगल चौक पर गबरू हुक्काबार में छापामार कर कर्मचारियों सहि 15 युवकों को पकड़ा था। पुलिस ने दावा किया था कि संचालक मौके से फरार हो गया। इसी माह में पुलिस ने कौशांबी थाना क्षेत्र के एंजल माल में नो रूल्स रेस्टोरेंट एंड बार में छापामार कर प्रबंधक और कर्मचारियों सहित 50 युवक-युवतियों को पकड़ा था। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान भी संचालक के मौके से फरार हो जाने का दावा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *