Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

दीपिका पादुकोण से भी ज्यादा बोल्ड ड्रेस पहन सड़क पर निकलीं उर्फी जावेद, लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स

top-news

नई दिल्ली। शाह रुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान को हाल ही में सेंसर बोर्ड से कुछ कट्स के साथ पास कर दिया गया। लेकिन उनके गाने बेशरम रंग में भगवा बिकिनी पहनने पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस आग में एक आहूती उर्फी जावेद ने डाली दी है। कॉन्ट्रोवर्सी की फेवरेट चाइल्ड उर्फी जावेद ने अब भगवा रंग की ऐसी कटी फटी ड्रेस पहन कर बेशरम रंग पर वीडियो शेयर किया है जिससे उनकी सोशल मीडिया पर शामत तो पक्की है।
उर्फी ने दिखाए बेशरम रंग पर मूव्स
ऐसा कोई विवाद नहीं जिसमें उर्फी जावेद कूदी ना हो, तो उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वो भगवा रंग की स्कर्ट और स्ट्राइप टॉप में नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, ‘हमें तो लूट लिया मिल कर…’ हमेशा अतरंगी कपड़ों में नजर आने वाली उर्फी ने साटन की भगवा स्कर्ट के साथ सेम कलर का टॉप पेयर किया है।
ड्रेस को लेकर हुईं ट्रोल
अब आप सोच रहे होंगे फिर इसमें क्या नया अगर उर्फी ने पूरे कपड़े पहने तो। तो नया ये है कि टॉप पीछे से तो पूरा कवर है पर आगे से सिर्फ पतली-पतली पट्टी लगी हुई है जिसके चलते उनका ऑलिव लीफ टैटू और वेस्ट रिवील हो रहा है। लोग इसपर उर्फी जावेद के जमकर मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा- ये टॉप उल्टा पहन लिया है क्या? तो दूसरे ने लिखा- सिर्फ विवाद बढ़ने के लिए आ गई हो। तो कोई उनसे फरियाद कर रहा था कि कॉन्डम का ड्रेस क्यों नहीं बना लेती।