Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

नव वर्ष की पार्टी के बाद होटल पहुंची युवती से होटलकर्मी ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

top-news

गाजियाबाद। नव वर्ष की पार्टी करके शनिवार रात दोस्तों के साथ लिंक रोड थाना क्षेत्र के एलीगेंट होटल में पहुंची युवती के साथ होटलकर्मी ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई।
मूलरूप से कानपुर की एक युवती इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में रहती है। उसके अनुसार, शनिवार रात में करीब साढ़े तीन बजे वह नव वर्ष की पार्टी करके पांच दोस्तों के साथ लिंक रोड थाना क्षेत्र के एलीगेंट होटल में पहुंची। उसमें तीन कमरे बुक किए। वह एक कमरे में जाकर सो गई। उसके दोस्त दूसरे कमरे में पार्टी करने लगे। वह शराब के नशे में थी। होटल का एक कर्मचारी उनके कमरे में घुस गया और उनके साथ दुष्कर्म किया।
रविवार तड़के करीब चार बजे उन्होंने अपने दोस्तों को आपबीती सुनाई। उन्होंने आरोपित होटलकर्मी को पहचान लिया। नीचे रिसेप्शन पर जाकर घटना की जानकारी दी। उसके बाद मामले की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित होटलकर्मी सुबोध कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।
कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था की खुली पोल
नव वर्ष को लेकर पुलिस के आलाधिकारियों ने कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था का दावा किया था। होटल, रेस्टोरेंट, माल आदि के संचालकों को लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश देने का दावा किया था। इन दावों के बीच होटल में होटलकर्मी ने ही युवती के साथ दुष्कर्म किया। इससे सभी दावों की पूरी तरह से पोल खुल गई।