Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

खेत में बिजली के खंबे गाड़ने का विरोध करने पर किसानों पर फायरिंग, भागकर बचाई जान

top-news

गाजियाबाद। वेव सिटी थाना क्षेत्र के दीनानाथ पुर पूठी में खेत में खंबे गाड़ने के विरोध में आरोपितों ने पीड़ितों पर फायरिंग कर दी। किसी तरह से पीड़ितों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। एक पीड़ित ने फायरिंग का वीडियो पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बम्हैटा के नरेश का कहना है कि वह अपने साथी वीरेंद्र सिंह के यहां 28 दिसंबर को दीनानाथ पुर पूठी में बैठे हुए थे। इस दौरान वहां गांव के एक व्यक्ति ने आकर बताया कि तुम्हारे साले नरेश के खेत में दीनानाथ पुर के दो भाई मोनू, अरुण, उनका पिता सुंदर व बिसरख का अशोक वेयर हाउस बनाने के लिए बिजली की लाइन डाल रहे हैं।
वह मौके पर पहुंचे और देखा तो आरोपित उनके खेत में खंबा गाड़ रहे थे। उन्होंने विरोध किया और जेसीबी बुलाकर खंबे हटाने के लिए कहा तो अशोक व मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।
एसीपी वेव सिटी रवि प्रकाश सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपितों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।