Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

इंतजार ने सोनू नाम बताकर युवती को जिम में दी नौकरी, फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

top-news

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। यहां इंतजार नाम के शख्स ने अपना नाम सोनू बताकर एक युवती को जिम में मैनेजर की नौकरी पर रख लिया। इसके बाद आरोपित ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
आरोपित शाहबेरी का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, इस गंदी साजिश में पिता और भाई ने भी युवक का साथ दिया। शिकायत पर नोएडा पुलिस तुरंत एक्शन में आई और आरोपित के साथ उसके पिता और भाई को गिरफ्तार किया।
तीन अभियुक्त गिरफ्तार
थाना बिसरख पुलिस ने आज गुरुवार को दुष्कर्म व 5(1)उ.प्र. विधि विरूध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के अभियोग में वांछित तीन अभियुक्तों (अब्बास अली पुत्र मरहूम यासीन, इंतजार खान उर्फ सोनू पुत्र अब्बास अली और सुहैल पुत्र अब्बास अली) को गिरप्तार किया है।
यह है पूरा मामला
अभियुक्तों द्वारा स्थानीय थाने के चौकी क्षेत्र शाहबेरी में एएसआर जिम चलाया जा रहा है, जिसमें पीड़िता को जून महीने में मैनेजर की नौकरी दी गई और अभियुक्त इंतजार द्वारा अपना नाम सोनू बताकर और शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर जूस में नशायुक्त पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। इस काम में अभियुक्त इंतजार के पिता और भाई ने उसका साथ दिया।