Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

कोरोना वैक्सीन लगवाने के नाम पर 95 हजार रुपये ठगे, ठग ने लिंक भेजकर खाते रकम की गायब

top-news

नोएडा। सेक्टर-107 स्थित सोसायटी में रहने वाली महिला से साइबर ठगों ने कोरोनारोधी वैक्सीन लगवाने के नाम पर 95 हजार रुपये ठग लिए। सेक्टर-39 कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नूतन ने कहा के फोन कर एक व्यक्ति ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि कोरोना का टीका लगवाने का स्लाट आनलाइन बुक करना है।
आरोपित ने भुगतान के लिए एक एक लिंक भेजा। उन्होंने लिंक को खोला तो खाते से 95 हजार रुपये निकल गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। वहीं साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि ठग अलग-अलग तरह से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
जालसाज इस तरह बना रहे निशाना
इस समय सतर्कता डोज लगवाने के नाम पर ठगी के कई मामले सुनने को मिल रहे हैं। ठग कोरोनारोधी वैक्सीन के फर्जी मैसेज व लिंक भेजकर बैंक डिटेल, वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) नंबर लेकर खातों से रुपये निकाल लेते हैं। ऐसे में लोग अपना ओटीपी नंबर, खाता नंबर या अन्य जानकारी किसी से शेयर न करें।
न करें ये गलती
अनजान नंबरों से आने वाले मैसेज का उत्तर न दें। किसी से भी सीवीवी, ओटीपी और क्रेडिट एवं डेबिट कार्ड का नंबर साझा न करें। अपनी पर्सनल जानकारी और आधार संख्या किसी के साथ साझा न करें। आम लोगों को ठगी से बचने के कुछ बातों का ध्यान भी रखने की जरूरत है।
कोरोना का एक नया संक्रमित मिला
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संदिग्धों की जा रही है जांच में बृहस्पतिवार को एक नया संक्रमित मिला है। कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हो गई है। राहत की बात यह है कि सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। जिला डिप्टी सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुशवाहा का कहना है कि वर्तमान संक्रमित मरीज के घर रैपिड रिस्पांस टीम भेजकर उसकी ट्रैवल हिस्ट्री के बार में जानकारी जुटाई जा रही है।