Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: सिरसा गांव के 47 किसानों को मिला छह फीसदी आबादी भूखंड! प्राधिकरण ने की पारदर्शी प्रक्रिया से ड्रा

top-news

Greater Noida: लंबे समय से अपनी भूमि के बदले छह फीसदी आबादी भूखंड का इंतजार कर रहे सिरसा गांव के 47 किसानों को आखिरकार सोमवार को राहत मिली। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत इन भूखंडों का ड्रा आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, एसीईओ सुनील कुमार सिंह, सुमित यादव और ओएसडी जितेंद्र गौतम उपस्थित रहे। ड्रा की प्रक्रिया की पूरी वीडियोग्राफी कराई गई ताकि पारदर्शिता बनी रहे। किसानों ने भूखंड मिलने पर खुशी जाहिर की और प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।

Greater Noida: प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने दिए निर्देश 

सिरसा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण काफी पहले किया गया था, लेकिन उन्हें छह फीसदी आबादी भूखंड नहीं मिल पाया था। किसानों ने कई बार अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई और प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से भी मुलाकात की। सीईओ ने तत्परता दिखाते हुए नियोजन विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। Greater Noida में नियोजन के बाद सोमवार को विभाग द्वारा 47 भूखंडों का सफलतापूर्वक ड्रा निकाला गया, जो समान आकार के हैं। इस पहल की सराहना भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी की।

जल्द ही किसानों को मिलेगा आवंटन पत्र

प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने जानकारी दी कि जल्द ही इन किसानों को आवंटन पत्र जारी किए जाएंगे और लीज डीड की प्रक्रिया निर्धारित समय में पूरी की जाएगी। सीईओ एनजी रवि कुमार ने कहा कि छह फीसदी आबादी भूखंड किसानों का अधिकार है और यह Greater Noida प्राधिकरण की प्राथमिकता में शामिल है। सिरसा गांव की तर्ज पर अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर कुमार, प्रमोद कुमार व संदीप रावल भी उपस्थित रहे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video