Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Air India हादसे में जान बचाने वाले ‘ हीरो’ Captain Sumeet Sabharwal ने इस तरह बचाई 18 परिवारों को मौत के मुंह से निकाला

top-news

Air India: 12 जून को अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट 171 एक भयावह हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में 241 लोगों की जान चली गई, लेकिन इस त्रासदी के बीच एक नाम सबके दिलों में बस गया Captain Sumeet Sabharwal। दुर्घटना से ठीक पहले उन्होंने अपनी सूझबूझ और अद्भुत साहस का परिचय देते हुए प्लेन को रिहायशी इलाके से मोड़कर एक खुले मैदान की ओर ले गए, जिससे कई जिंदगियां बच गईं।

Air India: स्थानीय लोगों से ये सच्चाई आई सामने 

स्थानीय लोगों के मुताबिक, अगर प्लेन इमारत से टकरा जाता, तो तीन मंज़िला बिल्डिंग में रहने वाली 18 फैमिलियों की मौत तय थी। 48 वर्षीय गीता पतनी ने कहा, “अगर प्लेन थोड़ा और नज़दीक होता, तो हम सब खत्म हो जाते।” वहीं जान्हवी राजपूत ने भावुक होकर कहा, “Captain Sumeet Sabharwal ने हमारी ज़िंदगी बचाई, वह हमारे असली हीरो हैं।” Air India क्रैश के वक्त़ उनकी इस बहादुरी ने पूरे देश का ध्यान खींचा है, और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि और सलाम किया जा रहा है।

अंतिम क्षण में दिखाया ऐसा जज्बा, लोग कर रहे सलाम 

54 वर्षीय कैप्टन सुमीत सभरवाल एक अनुभवी पायलट थे जिनके पास 8200 घंटे की उड़ान का अनुभव था। बताया जा रहा है कि वह अपने बीमार पिता की देखभाल के लिए जल्द ही रिटायर होने की सोच रहे थे। दुर्भाग्यवश, Air India के इस हादसे में वह खुद तो जान गंवा बैठे, लेकिन अपने अंतिम क्षणों में Captain Sumeet Sabharwal ने जो निर्णय लिया, उसने उन्हें अमर कर दिया। आज पूरा देश उनके साहस, समर्पण और मानवीयता को नमन कर रहा है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video