Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: सूरजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी! 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस, सीआरटी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में दो अपहृतों को सकुशल बरामद करते हुए पांच अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। ये आरोपी एक सुनियोजित साजिश के तहत बड़े व्यापारियों को पहले बैंक लोन दिलाने का झांसा देकर उनके खातों में पैसे ट्रांसफर करते थे, फिर उसी पैसे की वसूली 30% ब्याज पर करते थे। जब व्यापारी असमर्थता जताते, तो उनका अपहरण कर मारपीट और धमकी देकर बड़ी रकम ऐंठते थे।

Greater Noida: जाने क्या है पूरी घटना 

12 जून 2025 की रात यूनिटैक होरिजन सोसाइटी, पाई-2, ग्रेटर नोएडा से 65 वर्षीय चंद्रपाल यादव और उनके ड्राइवर सचिन का अपहरण कर लिया गया था। आरोपियों ने पीड़ितों को हरियाणा ले जाकर उनके साथ मारपीट की और 3 करोड़ रुपये और मांगने लगे। पुलिस को जैसे ही मामले की सूचना मिली, सूरजपुर थाना टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अपहृतों को सकुशल छुड़ाया और आरोपियों को धर दबोचा। बरामद सामान में 2 लग्जरी कारें (फॉर्च्यूनर और सोनेट), ₹75,000 नकद, मोबाइल फोन, घड़ी, लैपटॉप, एटीएम/आधार कार्ड, चैकबुक, अवैध तमंचे और कारतूस शामिल हैं।

पुलिस ने की ये बड़ी कार्रवाई

बता दे कि Greater Noida में गिरफ्तार आरोपियों में रोहित दहिया, प्रदीप मलिक, सचिन, आशीष और राहुल शामिल हैं, जो हरियाणा के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखते हैं। ये सभी उच्च शिक्षित हैं और पहले से साजिश के तहत कारोबारियों को निशाना बनाते थे। सूरजपुर पुलिस की तत्परता से न सिर्फ अपहृतों की जान बचाई गई, बल्कि एक संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़ भी हुआ। अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश जारी है और पुलिस जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video