Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Weather: Delhi NCR में गर्मी से मिलेगी राहत, आज चलेगी तेज हवाएं, जल्द होगी मानसून की दस्तक

top-news

Weather: दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए राहत की खबर है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी और हीटवेव से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 14 जून 2025 को दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी और कई इलाकों में हल्की बारिश की फुहारें भी देखने को मिल सकती हैं। इसके चलते राजधानी (Delhi NCR) का तापमान कुछ हद तक नीचे आ सकता है। शुक्रवार शाम को चली ठंडी हवाओं ने मौसम के बदलने के संकेत दे दिए हैं। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें तेज हवाएं और आंधी चलने की चेतावनी दी गई है।

Weather: एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट

हालांकि दिल्ली में मौसम में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम जैसे एनसीआर क्षेत्रों में अभी भी गर्मी का प्रकोप जारी है। इन इलाकों में मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद और नोएडा में आज अधिकतम तापमान क्रमशः 43 और 45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी Weather 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के पार रहने की संभावना है। लोगों को अभी कुछ दिन और गर्मी व लू का सामना करना पड़ सकता है।

Delhi NCR: जाने कब होगी मानसून की एंट्री

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में मानसून 22 से 23 जून के बीच दस्तक दे सकता है। इससे पहले, मानसून 18 जून तक मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों को कवर कर लेगा और फिर धीरे-धीरे उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ेगा। 19 से 25 जून की अवधि में दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिमी भारत में झमाझम बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में राजधानी और आसपास के इलाकों के Weather की बात करें तो यहाँ रहने वालों को जल्द ही गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video