Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida Authority: अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर! 20 से ज्यादा कॉलोनियों पर कार्रवाई तय

top-news

Greater Noida Authority: अधिसूचित क्षेत्र में अवैध निर्माण (Illegal Construction) कर जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर एक व्यापक अभियान की रणनीति बनाई है। इस योजना के तहत क्षेत्रवार अवैध निर्माणों की पहचान कर ली गई है और जून-जुलाई के महीनों में 20 से अधिक अवैध कॉलोनियों पर बुल्डोजर चलाने की तैयारी है। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के एसीईओ सुमित यादव ने साफ कहा है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह के गैरकानूनी निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Greater Noida Authority: इस वजह से की जाएगी कार्रवाई  

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण किसानों से जमीन लेकर उसे मास्टर प्लान के अनुसार विकसित करता है, जिसमें सड़क, बिजली, सीवर, ग्रीनरी जैसी बुनियादी सुविधाएं शामिल होती हैं। यही आधार बनाकर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी उद्योग, रिहायशी, शिक्षण संस्थान, अस्पताल और कॉमर्शियल इकाइयों के लिए जमीन आवंटित करता है। इस मास्टर प्लान के अनुसार ही इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास होता है ताकि क्षेत्र में भविष्य की जनसंख्या और आवश्यकताओं का सही अनुमान लगाकर योजना बनाई जा सके। लेकिन कुछ कालोनाइजर गांवों के आसपास अवैध कॉलोनियां (Illegal Construction) काटकर इस संतुलित विकास को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

प्राधिकरण ने पहले भी दी थी चेतावनी

बता दे कि Greater Noida Authority की ओर से समय-समय पर लोगों को चेतावनी दी जाती रही है कि वे अवैध कॉलोनियों में निवेश न करें, लेकिन कुछ लोग कालोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी कमाई गंवा बैठते हैं। अब ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्यवाही पहले से अधिक सख्त और नियमित होगी। हाल ही में हुई बैठक में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान को तेज करने पर सहमति बनी है। यह अभियान पूरे क्षेत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने और योजनाबद्ध विकास को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video