Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Jewar Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सीधे जुड़ेंगे यूपी, हरियाणा और उत्तराखंड के शहर!

top-news

Jewar Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को उत्तर भारत के प्रमुख शहरों से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। नोएडा एयरपोर्ट प्रबंधन ने हरियाणा और उत्तराखंड रोडवेज के साथ बस सेवा के लिए करार कर लिया है। जल्द ही उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम से भी समझौता होने की संभावना है। इस पहल से नोएडा एयरपोर्ट से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश और हल्द्वानी जैसे पर्यटक स्थलों तक सीधी बस सेवा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को दिल्ली या नोएडा तक आने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।

Jewar Airport: इन राज्यो से ऐसे जुड़ेगा एयरपोर्ट 

एयरपोर्ट टर्मिनल से कुछ दूरी पर बस स्टॉप बनाया जा रहा है, जहां से उत्तराखंड, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के शहरों के लिए बस सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह कदम न सिर्फ यात्रियों की सहूलियत बढ़ाएगा, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन को भी नया आयाम देगा। Jewar Airport से रोजगार के अवसरों में भी इजाफा होगा, क्योंकि परिवहन सेवाओं के विस्तार से स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों की संभावनाएं बढ़ेंगी।

इन शहरों से भी होगा जुड़ाव 

इसके अलावा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के माध्यम से गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल जैसे शहर नोएडा एयरपोर्ट से मात्र 25 मिनट से एक घंटे की दूरी पर होंगे। वहीं, कुरुक्षेत्र, हिसार, नारनौल, चंडीगढ़, अंबाला और पानीपत जैसे शहरों तक भी कुछ ही घंटों में पहुँचना संभव हो सकेगा। इस तरह, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Jewar Airport) न केवल एक हवाई यातायात केंद्र के रूप में बल्कि एक मजबूत क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित हो रहा है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video