Greater Noida Authority: प्राधिकरण का सख्त संदेश! बाल श्रम करवाने पर होगी कार्रवाई
- sakshi choudhary
- 13 Jun, 2025
Greater Noida Authority: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम की रोकथाम और उससे जुड़े कानूनों की जानकारी आमजन तक पहुँचाना था। अधिकारियों ने साफ निर्देश दिए कि बाल श्रम के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत सेनेटरी पर्यवेक्षक नीरज कुमार, दिनेश, राकेश पाल और सतीश अधाना सहित कई अधिकारियों ने शहर के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा कर वहां कार्यरत श्रमिकों को बाल श्रम निषेध कानूनों के बारे में जानकारी दी।
Greater Noida Authority: इस कंपनी का हुआ अचानक निरीक्षण
अभियान के दौरान ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ लक्ष्मी वीएस के निर्देश पर मैनेजर संध्या सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने ईकोटेक थ्री स्थित राइज इलेवन कंपनी का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान कर्मचारियों के आधार कार्ड की जांच की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई नाबालिग श्रमिक तो कार्यरत नहीं है। यद्यपि मौके पर कोई बाल श्रमिक नहीं पाया गया, फिर भी Greater Noida Authority ने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में यदि कोई उल्लंघन पाया गया तो संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने कही ये बात
ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने इस अभियान को श्रमिकों को उनके अधिकारों से अवगत कराने और बच्चों के लिए एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि बाल श्रम समाज की जड़ें कमजोर करता है और इससे निपटना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। Greater Noida Authority का यह प्रयास न केवल कानूनी पालन सुनिश्चित करने की पहल है, बल्कि सामाजिक बदलाव की दिशा में भी एक मजबूत संदेश है।
चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube
ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter