Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

IIA Greater Noida चैप्टर को मिला नया नेतृत्व, सरबजीत सिंह बने चेयरमैन! नई टीम के साथ विकास की नई राह

top-news

IIA Greater Noida: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) ग्रेटर नोएडा चैप्टर में नेतृत्व परिवर्तन का शुभारंभ हुआ है। पलक टेप्स के प्रबंध निदेशक और चैप्टर के पूर्व सचिव सरबजीत सिंह ने चैप्टर के चेयरमैन का कार्यभार संभाल लिया है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राकेश बंसल (संस्थापक, एमएम पॉलीविनाइल) ने संगठन का ध्वज उन्हें सौंपा और भावुक विदाई के साथ शुभकामनाएं दीं। बंसल का चैप्टर में दो वर्ष का चेयरमैन कार्यकाल और तीन वर्ष की कोषाध्यक्ष भूमिका उल्लेखनीय रही है।

IIA Greater Noida: चेयरमैन सरबजीत सिंह ने कही ये बड़ी बात 

अपने पहले संबोधन में नए चेयरमैन सरबजीत सिंह ने कहा, “यह मेरे लिए एक गौरवपूर्ण जिम्मेदारी है। हम समर्पण, समावेशिता और नवाचार को प्राथमिकता देंगे। सदस्य संख्या में वृद्धि और उद्यमियों की समस्याओं का समाधान हमारी शीर्ष प्राथमिकता होगी।” उन्होंने दिसंबर 2025 तक 200 नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य तय किया और कहा कि “IIA Greater Noida हर उद्यमी की आवाज बनेगा।” साथ ही नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई सचिव हिमांशु पांडे, संयुक्त सचिव यशराज खंडेलिया, और कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह।

समारोह में वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित 

समारोह के दौरान वरिष्ठ सदस्यों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया, जिनमें राजीव सूद, ए.डी. पांडेय, राजीव बंसल, विशारद गौतम, जेड रहमान और सर्वेश गुप्ता प्रमुख रहे। 150 से अधिक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की। IIA Greater Noida की यह नई कार्यकारिणी निश्चित ही औद्योगिक क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video