Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Noida Airport: एयरपोर्ट पर मिलेगा ग्लोबल फूड का स्वाद, चीन-इटली-फ्रांस के व्यंजन लुभाएंगे यात्री

top-news

Noida Airport: नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एनआईए) से सफर करने वाले यात्रियों को अब देसी-विदेशी व्यंजनों का लुत्फ उठाने का अवसर मिलेगा। एयरपोर्ट पर बनने वाले टर्मिनल के पास खास रेस्तरां और फूड कोर्ट तैयार किए जा रहे हैं, जहां भारत के पारंपरिक व्यंजनों के साथ चीन, इटली और फ्रांस जैसे देशों के स्वादिष्ट फूड आइटम भी परोसे जाएंगे। यात्रियों के स्वाद और सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनआईए ने कई फूड सर्विस कंपनियों से साझेदारी की है, जिनमें प्रमुख नाम ट्रैवल फूड सर्विस प्रा.लि. (टीएफएस) का है। यह कंपनी टर्मिनल के भीतर कैफे, बार, रेस्तरां और फ्रेंचाइज़ी आउटलेट्स का संचालन करेगी।

Noida Airport: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए होगी विशेष सुविधाएं 

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए विशेष मल्टीक्यूजीन F&B लाउंज तैयार किया जाएगा, जिसमें कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, इटेलियन और फ्रेंच फूड की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। यह फूड लाउंज कॉनकोर्स के दो विशेष स्थानों पर स्थापित होंगे, जिससे यात्रियों को प्री-बोर्डिंग अनुभव और भी अधिक खास और आरामदायक महसूस हो सके। इसके अलावा Noida Airport अन्य ब्रांड्स के साथ भी बातचीत कर रहा है ताकि खाने-पीने के विकल्प और भी अधिक विविध बनाए जा सकें।

यात्रियों के सुविधा के लिए होंगी ये खास व्यवस्था 

यात्रियों की आरामदायक यात्रा को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट पर स्पा, बुफे स्टाइल रेस्टोरेंट्स, इंटरनेशनल ब्रांड्स के फूड स्टेशन, कॉकटेल बार और लग्जरी जोन जैसे विकल्प भी विकसित किए जाएंगे। यह सुविधाएं खास तौर पर उन यात्रियों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही हैं जो यात्रा से पहले या बाद में आराम और स्वाद दोनों का अनुभव चाहते हैं। Noida Airport का यह कदम भारत के एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर को ग्लोबल स्तर पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video