Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Noida: अगाहपुर बना एंबुलेंस कॉल का ब्लैक स्पॉट, 108 सेवा पर हर महीने आती हैं 200 से अधिक कॉल

top-news

Noida: नोएडा में सरकारी एंबुलेंस सेवा 108 पर आने वाली कॉल में से सबसे अधिक 20 फीसदी कॉल अगाहपुर और उसके आस-पास के क्षेत्र से आती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अगाहपुर को ब्लैक स्पॉट घोषित किया है और एक एंबुलेंस को स्थायी रूप से यहां तैनात किया गया है। जिला प्रभारी सत्यवीर सिंह के अनुसार, हर महीने 108 सेवा पर औसतन 200 से अधिक कॉल प्राप्त होती हैं, जिनमें से 40-45 कॉल सिर्फ अगाहपुर क्षेत्र से आती हैं। इनमें सड़क हादसे, हार्ट अटैक और अन्य आपातकालीन स्थितियों की सूचना शामिल होती है।

Noida: इन सेक्टरों में तैनात किए गए 4 एंबुलेंस 

अगाहपुर के बाद सेक्टर-39, 50, 51 और सिटी सेंटर को हॉट स्पॉट के रूप में चिन्हित किया गया है। इन क्षेत्रों में कुल चार एंबुलेंस तैनात की गई हैं, जो 15 किलोमीटर के दायरे में सेवा देती हैं। एंबुलेंस सेवा की सुचारु व्यवस्था के लिए कुल 62 ड्राइवर और 65 ईएमटी नियुक्त किए गए हैं, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है। Noida के ये कर्मचारी न केवल आपात सेवाएं दे रहे हैं बल्कि जरूरत पड़ने पर सुरक्षित प्रसव भी करवा चुके हैं।

गर्भवती महिलाओं के लिए चलते है विशेष एंबुलेंस 

हाल ही में जिले को 108 की 10 और 102 सेवा की 8 नई एंबुलेंस प्राप्त हुई हैं। 102 सेवा गर्भवती महिलाओं और बच्चों को अस्पताल लाने और वापस घर पहुंचाने के लिए जानी जाती है, जो हर महीने 400 से अधिक महिलाओं को सेवा प्रदान कर रही है। 108 सेवा का औसत रिस्पॉन्स टाइम मात्र 7 मिनट है, जो जिले की आपात चिकित्सा व्यवस्था को सशक्त बनाता है। Noida में यह सभी पहलें जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नए स्तर पर ले जाने के लिए एक सकारात्मक शुभारंभ साबित हो रही हैं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video