Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Greater Noida में खुलेगा Western Sydney University का कैंपस, छात्रों को मिलेगा रिसर्च का सुनहरा अवसर

top-news

Greater Noida: देश के युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। अब उन्हें विदेश जाने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय अपना कैंपस ग्रेटर नोएडा में खोलने जा रहा है। यह कैंपस ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय परिसर स्थित टावर-2 में स्थापित किया जाएगा। बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से आए एक सरकारी प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात कर विश्वविद्यालय की स्थापना की इच्छा जताई। बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने टावर-2 का निरीक्षण किया और चार मंजिल किराए पर लेने की इच्छा जताई।

Greater Noida: एनजी रवि कुमार ने शहर को बताया एजुकेशन हब 

प्रतिनिधिमंडल में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री जॉर्ज थिवोस, प्रथम सचिव नैथनियल वेब, Western Sydney University के डिप्टी वाइस चांसलर बिल पैरासिरिस, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मैरिओन जॉन्स, प्रोजेक्ट मैनेजर शुभम गुप्ता और साउथ एशिया कोलेबोरेशन की लीड रिसर्चर कोपल चौबे शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, ओएसडी एनके सिंह और परियोजना महाप्रबंधक ए.के. सिंह ने किया। सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने कहा कि Greater Noida एजुकेशन हब बन चुका है और यहां की अधोसंरचना छात्रों के विकास के लिए आदर्श है।

देश में रहकर छात्र उठा सकेंगे वैश्विक शिक्षा का लाभ 

कैंपस के शुभारंभ से ग्रेटर नोएडा के युवाओं को वेस्टर्न सिडनी यूनिवर्सिटी की वैश्विक शिक्षा का लाभ मिलेगा। छात्र अब देश में रहकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की डिग्री और अनुसंधान में भाग ले सकेंगे। Western Sydney University स्थानीय उद्यमियों की आवश्यकताओं के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षण देने में भी सहायक बनेगा। बैठक के अंत में प्रतिनिधिमंडल को स्मृति स्वरूप पौधे भेंट किए गए। Greater Noida प्राधिकरण और विश्वविद्यालय दोनों जल्द ही अंतिम निर्णय की घोषणा कर सकते हैं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *