Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: जिम्स में सीवाई-टीबी टेस्ट का शुभारंभ जल्द, टीबी जांच होगी अब आसान और मुफ्त

top-news

Greater Noida: अब जिम्स (GIMS) में टीबी की जांच पहले से ज्यादा आसान और सुलभ होने जा रही है। ग्रेटर नोएडा स्थित गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जिम्स) में जल्द ही सीवाई-टीबी टेस्ट की सुविधा का शुभारंभ हो सकता है। इस टेस्ट के जरिए मरीजों में एक्टिव टीबी के साथ-साथ लेटेंट टीबी यानी छुपी बीमारी का भी पता लगाया जा सकेगा। मेडिकल विशेषज्ञों के अनुसार, अभी तक यह जांच निजी लैब में 2000 से 3000 रुपये में होती है, लेकिन इसके बावजूद कई बार बीमारी की सटीक पुष्टि नहीं हो पाती।

Greater Noida: सीवाई टीबी टेस्ट से मिलेगी सहायता 

नेशनल ट्यूबरकुलोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम की मेडिकल ऑफिसर डॉ. अक्षयता गुप्ता ने बताया कि अब सीवाई-टीबी टेस्ट की मदद से बिना खर्च के ही संक्रमण की जांच की जा सकेगी। यह जांच बिलकुल मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा और संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा। यह टेस्ट त्वचा पर एक विशेष दवा इंजेक्ट कर किया जाता है और 48 से 72 घंटे बाद अगर इंजेक्शन वाली जगह पर 5 मिमी या उससे अधिक उभार दिखाई देता है, तो टीबी संक्रमण माना जाता है।

जाने क्या कहते है विशेषज्ञ

विशेषज्ञों का कहना है कि यह टेस्ट उन लोगों के लिए खास तौर पर जरूरी है जो टीबी के उच्च जोखिम वाले समूह में आते हैं, जैसे स्वास्थ्यकर्मी या टीबी मरीजों के निकट संपर्क में रहने वाले लोग। Greater Noida में इस प्रकार की मुफ्त जांच व्यवस्था से टीबी की प्रारंभिक पहचान संभव होगी, जिससे समय रहते इलाज शुरू किया जा सकेगा और बीमारी को सामुदायिक स्तर पर फैलने से रोका जा सकेगा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video