Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Greater Noida: ACEO Prerna Singh ने की ग्रेटर नोएडा के विकास कार्यों की समीक्षा!

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GNIDA) की एसीईओ (अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी) प्रेरणा सिंह ने आज वर्क सर्कल-1, 2 एवं 3 के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य प्रगति का मूल्यांकन करना और कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

Greater Noida: बैठक के दौरान ली गई परियोजनाओं की जानकारी 

बैठक के दौरान एसीईओ ने सभी संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक परियोजना की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा को एक स्मार्ट, व्यवस्थित और नागरिकों के अनुकूल शहर बनाने के लिए सभी निर्माण और विकास कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। ACEO Prerna Singh विशेष रूप से ध्यान दिलाया कि निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री से लेकर कार्यस्थल की सुरक्षा तक, सभी मानकों का पालन अनिवार्य है।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने दिए निर्देश

प्रेरणा सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हों, ताकि नागरिकों को सुविधाएं शीघ्र मिल सकें। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी कार्य अधूरा या निम्न गुणवत्ता वाला नहीं होना चाहिए। Greater Noida में विकास कार्यों की समीक्षा के साथ ही उन्होंने नए प्रोजेक्ट्स के शुभारंभ की संभावनाओं पर भी चर्चा की, जिससे क्षेत्र में प्रगति और तेजी लाई जा सके। ACEO Prerna Singh का यह कदम ग्रेटर नोएडा के विकास में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करने वाला है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *