Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: बीजेपी नेता ने महिला और बेटे को सरेआम चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल होने पर हुआ गिरफ्तार

top-news

Greater Noida: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के पास बिलासपुर कस्बे में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल महासचिव अतीक अहमद को एक महिला और उसके बेटे को सरेआम चप्पल से पीटते हुए कैमरे में कैद किया गया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई, जिससे जनता में आक्रोश फैल गया और पुलिस को फौरन कार्रवाई करनी पड़ी।

Greater Noida: अतीक अहमद का कर्ज़ ना चुका पाने पर हुआ हमला 

घटना में पीड़ित महिला असम की मूल निवासी है और अपने बेटे के साथ अतीक अहमद की जमीन पर झोपड़ी बनाकर कबाड़ बीनने का काम करती है। पुलिस के मुताबिक, यह हमला उस कर्ज को लेकर हुआ, जो महिला ने अतीक अहमद से ब्याज पर लिया था और समय पर चुकता न कर पाने पर नेता ने बर्बरता दिखाई। Greater Noida के वायरल वीडियो में अतीक काली टी-शर्ट और लोअर पहने महिला और उसके बेटे को गाली देते हुए चप्पल से बेरहमी से पीटता नजर आ रहा है।

अतीक अहमद के खिलाभ केस हुआ दर्ज

वीडियो वायरल होने के बाद डांकर थाने में अतीक अहमद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पीड़िता ने अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। Greater Noida पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसका बेटा घटना के बाद से अपने झोपड़ी में मौजूद नहीं हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और सभी कानूनी कार्रवाई नियमों के तहत की जाएगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video