Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Greater Noida में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का Railway Station! बोड़ाकी में मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का शुभारंभ, 7 गांवों की जमीन अधिग्रहित होगी

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा से एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट सामने आया है। बोड़ाकी में बन रहे इंटरनेशनल लेवल के Railway Station को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए मंगलवार से सर्वे का कार्य तेज़ी से शुरू हो गया है। इस परियोजना के अंतर्गत रेल संशोधन अधिनियम 2008 की धारा 20A के तहत 7 गांवों की कुल 47 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी। जिन गांवों की जमीन ली जाएगी, उनमें दादरी, चमरावली बोड़ाकी, तिलपता करनवास, पाली, पल्ला और चमरावली रामगढ़ शामिल हैं।

Greater Noida: एक ही छत के नीचे मिलेंगी रेल, बस और मेट्रो सुविधा 

जिला प्रशासन ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है। अधिग्रहित की जा रही भूमि में लॉजिस्टिक हब का हिस्सा भी शामिल होगा, जिससे दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) योजना को भी गति मिलेगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में 358 एकड़ क्षेत्र में Railway Station को विकसित किया जाएगा, जहां एक ही छत के नीचे रेल, बस और मेट्रो जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Greater Noida में इस मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के निर्माण से दिल्ली के बस अड्डों पर यात्रियों का बोझ घटेगा और क्षेत्रवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी।

बोड़ाकी स्टेशन में बनेंगे कुल 13 प्लैटफॉर्म 

परियोजना के तहत बोड़ाकी Railway Station में कुल 13 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे, जहां से पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए 70 से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही एक्वा लाइन मेट्रो को भी सीधे नोएडा सेक्टर 51 से जोड़ा जाएगा। एडीएम बच्चू सिंह ने बताया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शांतिपूर्वक और पारदर्शी तरीके से की जा रही है। Greater Noida में इस परियोजना के शुभारंभ से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *