Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Greater Noida: सपा कार्यकर्ताओं ने इस तरह धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

top-news

Greater Noida: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav का Birthday मंगलवार को सूरजपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटा, फल और मिष्ठान का वितरण किया। इस शुभ अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

Greater Noida: जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कही ये बड़ी बात 

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो, सम्राट मिहिर भोज पार्क जैसे विकास कार्यों की याद दिलाते हुए उन स्थलों पर Vriksharopan किया। जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने इस मौके पर कहा कि अखिलेश यादव मृदुभाषी, जमीनी और जनप्रिय नेता हैं, जिनकी कार्यशैली ने समाज के हर वर्ग को प्रभावित किया है। उनप्रदेश के नेतृत्व में में समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटॉप वितरण, मुफ्त दवाई, कामधेनु योजना, डायल 100 जैसी कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं, जिनका लाभ सभी वर्गों को समान रूप से मिला।

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी कही ये बड़ी बात 

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि आज अखिलेश यादव वंचितों, शोषितों और अल्पसंख्यकों की आवाज बन चुके हैं और सड़क से लेकर सदन तक उनके हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने Greater Noida के कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि Akhilesh Yadav के इस जन्मदिन पर हम सभी उनके विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लें। इस शुभआरंभ अवसर पर वीर सिंह यादव, डॉ. महेंद्र नागर, सुनील भाटी, नरेंद्र नागर, कृष्णा चौहान, मेहंदी हसन, शशि यादव, पिंकी, अनीसा बेगम, जावेद अंसारी, ऋतिक प्रधान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *