Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Delhi: दिल्ली में गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों का शुभारंभ, बच्चों के चेहरों पर दिखे मिले-जुले भाव

top-news

Delhi: राजधानी दिल्ली में डेढ़ महीने की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के बाद आज यानी मंगलवार, 1 जुलाई से स्कूलों का शुभारंभ हो गया। 12 मई से शुरू हुई छुट्टियों के बाद एक बार फिर स्कूलों में रौनक लौट आई है। सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल जाते हुए देखा गया—किसी के चेहरे पर मुस्कान थी तो कोई छुट्टियों की मस्ती से बाहर नहीं निकल पाया और मायूस नजर आया। बरसात भरे इस मौसम में बच्चे सड़क पार करते, बस का इंतजार करते या अपने अभिभावकों का हाथ थामे स्कूल जाते नजर आए।

Delhi: बच्चों के साथ साथ अभिवावकों के लिए भी रहा चुनौति भरा दिन 

अभिभावकों के लिए भी यह दिन चुनौतियों भरा रहा। छुट्टियों के बाद बच्चों को समय पर तैयार करना और स्कूल पहुंचाना आसान नहीं था। कुछ सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूल आज से खुल गए हैं, जबकि कई निजी स्कूल इस सप्ताह के अंत तक खुलेंगे। स्कूलों ने बच्चों के स्वागत की पूरी तैयारी की थी। Delhi में पहले दो दिनों में बच्चों से ग्रीष्मकालीन गृहकार्य जमा कराया जाएगा, जिसके बाद यूनिट टेस्ट की शुरुआत की जाएगी।

मई में दिल्ली में बच्चों को मिली छुट्टी

10 से 15 मई के बीच दिल्ली के अधिकांश स्कूलों ने गर्मी की छुट्टियों की घोषणा कर दी थी। लंबे अंतराल के बाद मंगलवार को जब स्कूल खुले, तो कई बच्चे अपने माता-पिता के साथ बस स्टॉप पर इंतजार करते दिखाई दिए। स्कूल बसों और ऑटो में बैठते बच्चों की चहल-पहल ने एक बार फिर से Delhi की सड़कों को जीवंत बना दिया। स्कूलों के इस नए सत्र का यह शुभारंभ उम्मीदों, उत्साह और थोड़ी सी चिंता के साथ हुआ।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video