Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

ग्रेनो प्राधिकरण ने आमका में हटाया अतिक्रमण, भूमाफियाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज

top-news

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र ग्राम आमका में शनिवार को अवैध निर्माण तोड़ा गया।  प्राधिकरण की टीम का कुछ कॉलोनाइजरों व भू-माफियाओं ने विरोध किया। प्राधिकरण की तरफ से इन लोगों के खिलाफ दादरी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दरअसल , दादरी क्षेत्र के गांव आमका ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में आता है। अनुमति और नक्शा पास कराए बिना ही खसरा नंबर 204, 205, 206, 512, 513, 454, 459, 199, 201, 203, 465, 235, 256, 252, 254, 237, 238, 239 और 241 आदि की जमीन पर अवैध निर्माण कर कॉलोनी बसाने की कोशिश कर रहे थे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से इन कॉलोनाइजरों को नोटिस दी गई। अवैध निर्माण को रुकवाया गया, लेकिन कॉलोनाइजर देर-सबेर अवैध निर्माण करने की कोशिश करते रहे, जिसके चलते शनिवार को प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन सिंह, और प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक सन्नी यादव व प्राधिकरण की अन्य टीम स्थानीय पुलिस बल के साथ  खसरा नंबर 204, 205, 206 अतिक्रमण को ढहाने मौके पर पहुंच गई। कुछ लोग अतिक्रमण तोड़ने का विरोध करने लगे, जिसके चलते प्राधिकरण की टीम आंशिक रूप से अतिक्रमण तोड़कर वापस आ गई। प्राधिकरण की तरफ से कॉलोनाइजरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है।

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।उन्होंने जन-मानस से अपील की है कि वे कॉलोनाइजरों के झांसे में आकर अपनी गाढ़ी- कमाई न फंसाएं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एरिया में जमीन खरीद कर निर्माण करने से पहले जानकारी अवश्य कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *