Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

GNIDA: गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज से खैरपुर रोटरी तक नई सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर

top-news

GNIDA: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण  द्वारा शहर की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक नई सड़क का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। यह 80 मीटर चौड़ी सड़क गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज से लेकर खैरपुर रोटरी तक बनाई जा रही है, जिसकी कुल लंबाई 2.2 किमी है। इस सड़क के शुभारंभ से स्थानीय निवासियों एवं यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो लंबे समय से ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे थे।

GNIDA: निर्माण से आसपास के क्षेत्र को मिलेगी कनेक्टिविटी 

यह नई सड़क एस सिटी के सामने स्थित 60 मीटर चौड़ी सड़क को 130 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क से जोड़ेगी, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी को एक नया आयाम मिलेगा। इस लिंक रोड के निर्माण से आसपास के सेक्टरों और रिहायशी इलाकों में पहुंचना आसान होगा, साथ ही आवागमन का समय भी कम होगा। GNIDA द्वारा इस परियोजना को आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री के साथ तैयार किया जा रहा है, ताकि यह सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

जाने प्राधिकरण ने क्या कुछ कहा 

प्राधिकरण का मानना है कि इस सड़क के निर्माण से ट्रैफिक दबाव में कमी आएगी और पूरे क्षेत्र में आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा। सड़क बनने से स्थानीय व्यवसायों को भी लाभ मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। GNIDA द्वारा की जा रही यह पहल ना सिर्फ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रेटर नोएडा के भविष्य की स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को भी साकार करेगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video