Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

एसीईओ ने बिरौंडी गांव का किया औचक निरीक्षण, गंदगी मिलने पर 2 लाख का जुर्माना

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने बुधवार को बिरौंडी गांव का औचक निरीक्षण किया। मौके पर सफाई व्यवस्था लचर दिखी, जिस पर एसीईओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और सफाई कार्य में लापरवाही बरतने और नियमित कूड़ा न उठाने पर जिम्मेदार फर्म मैसर्स विमलराज पर 2 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई है। इसके साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के लिए चेतावनी नोटिस जारी किया है।

एसीईओ ने  विभाग की लापरवाही पर प्रबंधक/सहायक प्रबंधक और सफाई निरीक्षक का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही कार्यों में लापरवाही पर प्रबंधक/सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी कर 3 दिन में स्पष्टीकरण भी मांगा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने कांट्रैक्टरों को सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के निवासियों से कूड़े को इधर-उधर न फेंकने, कूड़ा डस्टबिन में ही डालने और ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ रखने में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *