Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida Authority की बड़ी कार्रवाई! अवैध कॉलोनी किया ध्वस्त, 40, 000 वर्ग मीटर भूमि मुक्त

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (GNIDA) ने अवैध निर्माण पर सख्त रुख अपनाते हुए आज भनौता गांव में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिसूचित क्षेत्र में खसरा संख्या 366 पर “श्री श्याम विहार” के नाम से बनाई जा रही अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। इस अभियान में लगभग 40,000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

Greater Noida Authority: एन.जी रवि कुमार के निर्देश पर की गई कार्रवाई 

इस कार्रवाई का शुभारंभ प्राधिकरण के सीईओ एन. जी. रवि कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया, जिसमें अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह और सुमित यादव ने प्रमुख भूमिका निभाई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह की निगरानी में 6 जेसीबी मशीनें और 5 डंपरों की सहायता से अवैध निर्माण को पूरी तरह तोड़ा गया। इस प्रक्रिया में विशेष कार्याधिकारी राम नयन सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक सनी यादव और भूलेख विभाग की टीम के साथ भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे अभियान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न किया जा सका।

Greater Noida Authority
Greater Noida Authority

ग्रेटर नोएजा प्राधिकरण के इस कदम को लोगो ने सराहया 

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida Authority ने यह भी स्पष्ट किया कि भनौता क्षेत्र में खसरा संख्या 131, 294, 295, 296 और 207 पर भी कॉलोनी के अवैध निर्माण कार्य जारी है, जिन पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने इस कदम की सराहना की है और इसे भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त संदेश करार दिया है। GNIDA ने कहा है कि ऐसे अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्र का सुव्यवस्थित और नियोजित विकास सुनिश्चित हो सके।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video