Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

YEIDA: मथुरा में यमुना प्राधिकरण का क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ, हेरिटेज सिटी विकास को मिलेगी गति

top-news

YEIDA: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) द्वारा मथुरा क्षेत्र में विकास कार्यों को तीव्र गति देने के उद्देश्य से 24 जून 2025 को क्षेत्रीय कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यह कार्यालय मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह द्वारा गीता शोध संस्थान, वृंदावन में स्थापित किया गया है। कार्यालय की स्थापना मथुरा क्षेत्र में प्रस्तावित हेरिटेज सिटी व शासन से अनुमोदित अर्बन नोड के विकास एवं भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए की गई है। इस पहल में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री नगेन्द्र प्रताप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

YEIDA: इस तरह किया गया शुभारंभ 

कार्यक्रम का शुभारंभ मथुरा के धर्माचार्यों द्वारा मंत्रोच्चारण से हुआ। इसके पश्चात भगवान श्री बांके बिहारी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर प्राधिकरण के अधिकारियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हेरिटेज सिटी की विशेषताओं पर नियोजन विभाग व कंसल्टेंट सीबीआरई द्वारा विशेष प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिससे उपस्थित YEIDA अधिकारियों को परियोजना की रूपरेखा एवं कार्यान्वयन प्रक्रिया की जानकारी मिली।

गीता संस्थान को मिला 5 लाख की सहायता 

शुभारंभ समारोह में गीता शोध संस्थान की छात्राओं द्वारा श्रीकृष्ण पर आधारित मनमोहक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कला को प्रोत्साहन देते हुए डॉ. अरुण वीर सिंह ने संस्थान को YEIDA प्राधिकरण फंड से ₹5 लाख की सहायता देने की घोषणा की। इस अवसर पर नगेन्द्र प्रताप, कपिल सिंह, शैलेंद्र भाटिया, राजेंद्र भाटी, आनंद मोहन सिंह, नंद किशोर सुंदरियाल, वीरेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *