Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गोरखपुर में जनता दर्शन, हुए ये बड़े काम

top-news

CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में लगभग 200 लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित को न्याय मिलेगा और कोई भी समस्या अनसुनी नहीं जाएगी। गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी मामले में हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

CM Yogi: इस बड़े मसले पर हुई शिकायत 

जनता दर्शन में बड़ी संख्या में जमीन कब्जा मामलों की शिकायतें आईं। इस पर सीएम योगी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गरीबों की जमीन को कब्जामुक्त कराना प्राथमिकता होनी चाहिए और भूमाफियाओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जीरो टॉलरेंस की नीति पर जोर देते हुए कहा कि दबंगों और अवैध कब्जेदारों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। वहीं इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों को आश्वस्त करते हुए CM Yogi ने निर्देश दिया कि इलाज से जुड़े दस्तावेज जल्द तैयार कर शासन को भेजे जाएं।

बच्चों से भी हुई मुलाकात 

इसके अलावा, मुख्यमंत्री योगी की परंपरागत दिनचर्या के तहत मंदिर दर्शन और गुरु पूजन के बाद वह परिसर में भ्रमण पर निकले। इस दौरान मंदिर में आए बच्चों से मिलकर CM Yogi उनका हालचाल जाना, पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया। बच्चों के साथ उनका यह स्नेहिल रूप लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video