Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida में अवैध रूप से कूड़ा फेंकने पर बड़ी कार्रवाई, जेसीबी मालिक पर लाखो का जुर्माना

top-news

Greater Noida: शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार सख्त कदम उठा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रेनो वेस्ट के राइज पुलिस चौकी से चार मूर्ति रोड के किनारे अवैध रूप से कूड़ा फेंकने की शिकायत पर छापेमारी की। इस दौरान मौके पर कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में कूड़ा भरकर जेसीबी से गिराते पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आर.के. भारती के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली को जब्त कर लिया गया और जेसीबी मशीन को भी कब्जे में ले लिया गया।

Greater Noida: प्राधिकरण के ठोस कदम के बाद की गई कार्रवाई 

कार्रवाई के तहत ट्रैक्टर-ट्राली मालिक पर ₹50,000 और जेसीबी मालिक पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया गया। जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्राली को स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर को सौंपा गया है। यह कदम ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशों के तहत शहर को स्वच्छ बनाने के अभियान का हिस्सा है। Greater Noida शहर में अवैध रूप से कूड़ा फेंकने की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से फील्ड में निरीक्षण कर रही हैं।

एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने की ये अपील 

प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकें और स्वच्छ ग्रेटर नोएडा अभियान में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना सिर्फ प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। इस अभियान के जरिए Greater Noida को एक आदर्श, साफ-सुथरा और हरा-भरा शहर बनाने का लक्ष्य है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video