Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Greater Noida: 100 करोड़ की जमीन अतिक्रमण से मुक्त, अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर

top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम चिटेहरा में अधिसूचित क्षेत्र की लगभग 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस ज़मीन की अनुमानित कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ कालोनाइजर यहां अवैध तरीके से वेयरहाउस और कॉलोनी बनाने की कोशिश कर रहे थे। बिना प्राधिकरण की अनुमति के खसरा संख्या 169, 170, 171 और 172 की जमीन पर नक्शा पास कराए बिना निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था।

Greater Noida
Greater Noida

Greater Noida: एसीईओ सुमित यादव  के नेतृत्व मे की गई कार्रवाई 

प्राधिकरण की इस कार्रवाई का नेतृत्व एसीईओ सुमित यादव ने किया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन कालोनाइजर चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखे हुए थे। शुक्रवार को Greater Noida प्राधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना ए.के. सिंह, विशेष कार्याधिकारी जितेंद्र गौतम, ओएसडी राम नयन सिंह और वर्क सर्किल के प्रभारी अधिकारियों सहित पूरी टीम ने मिलकर 6 जेसीबी और 5 डंपर की मदद से तीन घंटे में कार्रवाई को अंजाम दिया।

Greater Noida
Greater Noida

अवैध निर्माण पर प्राधिकरण कस रहा शिकंजा 

सीईओ एन.जी. रवि कुमार के निर्देश पर चल रही इस मुहिम के तहत ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार अधिसूचित क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है।Greater Noida प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने जनता को चेतावनी दी है कि बिना अनुमति या नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार का निर्माण गैरकानूनी माना जाएगा और ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से सत्यापन जरूर करवाएं और अपनी गाढ़ी कमाई को अवैध कॉलोनियों में फंसने से बचाएं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video