Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

GNIDA का मच्छर जनित रोगों के खिलाफ अभियान तेज, विभिन्न ग्रामों में किया गया कीटनाशक का छिड़काव

top-news

GNIDA: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) द्वारा मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर कीटनाशक छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम रामपुर माजरा, कुलीपुरा, आजमपुर गढ़ी, रोजा याकूबपुर समेत अन्य स्थानों पर निर्धारित शेड्यूल के अनुसार कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। यह पहल मच्छरों की संख्या को नियंत्रित करने और डेंगू, मलेरिया जैसे रोगों की रोकथाम के लिए की जा रही है।

GNIDA: इस तरह दिया जा रहा छिड़काव काम को अंजाम 

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की यह पहल स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है। कीटनाशक छिड़काव की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर निगरानी में की जा रही है ताकि सभी क्षेत्रों में समान रूप से काम हो सके। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम सुबह और शाम के समय विशेष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर छिड़काव कार्य को अंजाम दे रही है। इससे स्थानीय निवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जाने क्या है प्राधिकरण का उद्देश्य 

प्राधिकरण का उद्देश्य है कि संपूर्ण क्षेत्र को स्वच्छ और मच्छर मुक्त बनाया जाए। इसके साथ ही GNIDA स्थानीय निवासियों से भी अपील कर रही है कि वे अपने आस-पास साफ-सफाई बनाए रखें, जलभराव से बचें और प्रशासन के साथ सहयोग करें। नियमित छिड़काव के अलावा जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं ताकि मच्छर जनित रोगों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video