Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

Greater Noida Authority में शुरू हुआ E-Office सिस्टम, अब फाइल वर्क होगा पूरी तरह डिजिटल

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार से ई-ऑफिस प्रणाली को आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है। इसके साथ ही अब प्राधिकरण में फाइलों का निपटारा ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा। इस परिवर्तन से कार्य प्रणाली में तेजी आएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की ईमेल आईडी बनाई जा चुकी हैं और डिजिटल सिग्नेचर भी तैयार किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब सभी विभाग E-Office के जरिए ही कामकाज करें।

Greater Noida Authority: ई-ऑफिस सिस्टम से होंगे ये फायदे 

ई-ऑफिस प्रणाली से अब फाइलें तय समयसीमा में अप्रूव्ड होंगी और अनावश्यक देरी से बचा जा सकेगा। शासन की ओर से इस पर निगरानी रखी जाएगी और जरूरत पड़ने पर फाइलों को किसी भी सरकारी विभाग को ऑनलाइन भेजा जा सकेगा। एनआईसी द्वारा इस तकनीकी प्रणाली को लागू किया गया है, जबकि यूपीईसीएल को इसकी नोडल एजेंसी बनाया गया है। अब Greater Noida Authority के अधिकारी व कर्मचारी कहीं से भी फाइलें देख और साइन कर सकेंगे। E-Office से न केवल समय बचेगा बल्कि हर फाइल पर उसकी तारीख और समय की मुहर भी स्पष्ट रहेगी।

एसीईओ प्रेरणा सिंह ने दी ये अहम जानकारी 

प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह और ओएसडी अभिषेक पाठक ने जानकारी दी कि 55 हजार से अधिक फाइलें पहले ही स्कैन कर डाटा बैंक में सुरक्षित कर दी गई हैं। इनका उपयोग निवेश मित्रा और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से आने वाले आवेदनों को निपटाने में किया जाएगा। Greater Noida Authority में E-Office से यह सुनिश्चित होगा कि हर फाइल किस स्तर पर है, यह आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा। इससे विभागीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों ही बढ़ेंगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *