Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Delhi Covid Case: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी! अब तक 15 मौतें, 620 सक्रिय मामले

top-news

Delhi Covid Case: राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। हालात ऐसे हैं कि हर दिन नए मामलों में इजाफा देखा जा रहा है। गुरुवार को कोरोना से दो महिलाओं की मौत की पुष्टि हुई, जिससे अब तक राजधानी में मौतों की संख्या 15 हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक 67 वर्षीय महिला को किडनी रोग, कोविड निमोनिया, सेप्सिस और शॉक जैसी गंभीर बीमारियां थीं। वहीं दूसरी 74 वर्षीय महिला को सीएडी, रुमेटीइड आर्थराइटिस, एलआरटीआई और मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम था। दोनों ही मरीजों की हालत नाजुक थी और इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Delhi Covid Case: जाने दिल्ली में कोरोना के कितने सक्रिय मरीज

कोरोना से पहले भी बुधवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई थी, जो कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें मुंह का कैंसर, किडनी खराबी और फेफड़ों से जुड़ी गंभीर समस्या थी। कोविड डैशबोर्ड के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल 620 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, बुधवार तक 60 से अधिक नए केस सामने आए थे और 65 मरीज ठीक भी हुए थे। Delhi Covid Case यह स्थिति दिल्लीवासियों के लिए चिंता का विषय बनती जा रही है, खासतौर पर बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों के लिए।

जाने क्या कहते है विशेषज्ञ

दिल्ली में 1 जनवरी 2025 से अब तक कोरोना के कुल 2480 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जो देशभर में इसे दूसरे स्थान पर रखता है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि Delhi Covid Case में अधिकतर मरीजों में संक्रमण के लक्षण हल्के ही हैं जैसे खांसी, जुकाम और हल्का बुखार। विशेषज्ञों की सलाह है कि बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए और मास्क, सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करना नहीं छोड़ना चाहिए।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video