Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Air India Crash: Akhilesh Yadav का बीजेपी पर हमला! कहा “ नैतिक जिम्मेदारी लेने का चलन ही… ..

top-news

Air India Crash: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून को हुए भीषण विमान हादसे में 250 से अधिक लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171, अहमदाबाद के एक मेडिकल कॉलेज परिसर में क्रैश हो गई थी। विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे, जिनमें से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में जमीन पर मौजूद 29 लोगों की भी जान चली गई। अब तक 190 मृतकों की पहचान कर ली गई है और 159 शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं, जिनमें 32 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

Air India Crash: जाने अखिलेश यादव ने क्या कुछ कहा 

इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने हादसे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर बिना किसी मंत्री या हादसे का नाम लिए लिखा, “बीजेपी के आने के बाद से नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे देने का चलन खत्म हो गया है। Air India Crash में सैकड़ों मौतों के बावजूद कोई जवाबदेही नहीं लेता, और न ही कोई इस्तीफा मांगता है।” अखिलेश यादव का यह बयान सीधे तौर पर विमानन मंत्री को निशाना बनाता नजर आ रहा है।

विपक्ष ने भी लगाए ये गंभीर आरोप 

हादसे को लेकर सरकार पर गहराते सवालों के बीच विपक्ष सरकार की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहा है। डीएनए जांच और हादसे की विस्तृत जांच जारी है, लेकिन विपक्ष का आरोप है कि Air India Crash जैसे बड़े हादसे पर सरकार की चुप्पी और इस्तीफे न देना बीजेपी की ‘राजनीतिक हार’ है। जनता की उम्मीदों के टूटने का हवाला देते हुए अखिलेश ने सरकार की संवेदनहीनता को “निंदनीय” करार दिया है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video