Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

Nirala Estate की पहली बारिश में खुली पोल, टावरों से गिरा प्लास्टर! लोगों में डर का माहौल

top-news

Nirala Estate: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाई-प्रोफाइल सोसायटी ‘निराला एस्टेट’ में पहली बारिश ने ही निर्माण की गुणवत्ता की सच्चाई सामने ला दी। टावर 15 और टावर 7 में प्लास्टर झड़कर नीचे गिर गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। टावर 15 के बाहरी हिस्से और टावर 7 की बालकनी से प्लास्टर टूटकर नीचे गिरने की घटनाएं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश के बाद किस तरह प्लास्टर की परतें ढहती जा रही हैं। लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाते हुए बिल्डर और संबंधित प्राधिकरण से सुधार की मांग की है।

Nirala Estate: पहले भी विवादों से घिरा रहा है सोसाइटी

यह कोई पहली बार नहीं है जब निराला एस्टेट विवादों में आई हो। कुछ दिन पहले इसी सोसायटी में 84 अलग-अलग पॉइंट्स पर पानी रिसाव की शिकायत सामने आई थी। लोगों ने कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायतें कीं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। बारिश शुरू होते ही न केवल सीलिंग से पानी टपकने लगा, बल्कि प्लास्टर गिरने से हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। Nirala Estate के कई निवासी अब अपने फ्लैट्स में रहना असुरक्षित मान रहे हैं।

सोशल मीडिया के माध्यम से बात आई सामने 

सोसायटी में रह रहे लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद करनी शुरू कर दी है। फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स (Twitter) पर वीडियो और तस्वीरें शेयर करते हुए लोग बिल्डर की लापरवाही को उजागर कर रहे हैं। लाखों रुपये खर्च कर Nirala Estate में फ्लैट खरीदने के बावजूद उन्हें न तो सुरक्षा मिल रही है और न ही बुनियादी सुविधाएं। अब लोग निर्माण कार्य की जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और तत्काल मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video