Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

कवयित्री से दारोगा ने की गंदी हरकत, नशीली चाय पिलाकर किया दुष्कर्म; 7 माह से कर रहा था शोषण

top-news

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र की एक सोसायटी की राष्ट्रीय स्तर की कवयित्री को उनके ही फ्लैट में चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर एक दारोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि आरोपित ने नशे की हालत में उनका अश्लील वीडियो बना लिया और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देते हुए सात माह तक यौन उत्पीड़न किया। बाद में आरोपित ने शादी का झांसा भी दिया।
आरोपित दारोगा डीसीपी देहात का पीआरओ है। पीड़ित कवयित्री की शिकायत पर पुलिस कमिश्नर के आदेश के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित दारोगा को डीसीपी ट्रांस हिंडन डा. दीक्षा शर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपित के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करा दी गई है।
ये है पूरा मामला
कविनगर क्षेत्र की एक सोसायटी की कवयित्री ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह 25 अप्रैल 2022 को डासना पेट्रोल पंप के पास घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान वहां दारोगा अक्षय मिश्र पहुंचा और खड़े होने का कारण पूछा। दारोगा के वर्दी में होने के कारण उन्होंने घर जाने की बात कही। दारोगा ने उनसे नाम व मोबाइल नंबर पूछा तो उन्होंने उसे बता दिया। इसके बाद दारोगा ने उनसे कई बार फोन पर बातचीत की और उनके फ्लैट में अकेले होने का फायदा उठाकर उनके यहां चार बार पहुंचकर चाय पी और चला गया।
आरोप है कि एक दिन फ्लैट पर आने के बाद आरोपित दारोगा ने उन्हें चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपित ने वरादात को अंजाम दिया। आरोप है कि कवयित्री को एक बार गर्भ भी ठहर गया, लेकिन दारोगा ने दवा देकर गर्भपात करा दिया। बाद में आरोपित ने शादी का झांसा दिया लेकिन, बाद में टरकाने लगा। इसके बाद आरोपित ने धमकी दी कि मैं दारोगा हूं और मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।