Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

18 घंटे में दो सब इंस्पेक्टरों की गई जान, ड्यूटी के दौरान दोनों को आया हार्ट अटैक

top-news

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पिछले 18 घंटे में दो सब इंस्पेक्टरों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इससे पुलिस प्रशासन में शोक की लहर दौड़ गई है। दोनों सब इंस्पेक्टर उस दौरान ड्यूटी पर तैनात थे। एक पुलिसकर्मी की पहचान शिप्रा चौकी इंचार्ज रामवीर के रूप में हुई है। इनकी मौत बीती रात ड्यूटी पर हुई थी। वहीं, लालकुआं चौकी के सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह का भी निधन हो गया।
केस-एक
वेव सिटी थाना क्षेत्र की लाल कुआं चौकी पर तैनात दारोगा छत्रपाल सिंह का दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार शाम निधन हो गया। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वह लालकुआं के पास ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी पुलिसकर्मी उन्हें पास के अस्पताल ले गए और भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार को उनके शव को पुलिस लाइन में सलामी दी जाएगी।
केस-दो
इंदिरापुरम कोतवाली की शिप्रा सनसिटी पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामवीर सिंह की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के बाद उनके पार्थिव शरीर को गृह जनपद आगरा भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से ग्राम मढ़े बाह, आगरा के रामवीर सिंह वर्ष-2015 में उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर भर्ती हुए।