Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● इंदर प्रधान पल्ला फिर बने सपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई ● ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक खेल परिसर 3 हजार LED लाइट से होगा रोशन ● ग्रेटर नोएडा में घर से लापता युवक का मिला शव, पत्नी से झगड़े के बाद निकला था राजीव ● नोएडा में किसानों की महापंचायत, राकेश टिकैत बोले- मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन ● दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं उनसे कभी नहीं मिला’ ● यूपी में पूर्व अग्निवीरों को 20 फीसद आरक्षण, परिवहन और कारागार विभाग की भर्ती में मिलेगा लाभ ● ग्रेटर नोएडा की 100 से अधिक सोसायटियों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट, जल्द जारी होंगे नोटिस ● ग्रेटर नोएडा: विकास और रोजगार की नई राह खुलेगी, 7 गांवों में किसानों से संवाद ● ग्रेटर नोएडा में बिजली समस्याओं पर RWA की बैठक, NPCL ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन ● UP Teacher Vacancy 2026: यूपी में 15,012 शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानें आवेदन और परीक्षा की तारीख

बिहार और मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में मिल रही आरोपितों की लोकेशन

top-news

नोएडा। नोएडा सहित देश के कई अन्य शहरों में कैरियर जंक्शन के नाम से दफ्तर खोलकर एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर सैकड़ों लोगों से अरबों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के आरोपितों के मोबाइल की लोकेशन मध्यप्रदेश और बिहार के अलग-अलग शहरों में मिली है। दोनों राज्यों में पुलिस की एक-एक टीम डेरा जमाए हुए है। अभी भी आरोपित पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरोह के सरगना ने जेल से छूटने के बाद अपने पुराने साथियों को एकत्र किया और फिर से छात्रों को ठगने के लिए कंपनी खोली। गिरोह का सरगना नीरज सिंह है,जो अजय अरुण के नाम से नोएडा में ठगी कर रहा था। पुलिस का मानना है कि नीरज सिंह मेडिकल कॉलेज में दाखिले के नाम पर लोगों से एक हजार करोड़ रुपये की ठगी कर अपना साम्राज्य खड़ा कर चुका है। ठगी से अर्जित संपत्ति पर भी पुलिस की नजर है।
नाम बदलकर करता है ठगी
नोएडा जेल अधीक्षक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नीरज सिंह बेऊर जेल से उसकी जेल में आया था यहां से फिर उसे बेऊर जेल भेज दिया गया था और 17 मई 2022 को बेऊर जेल से जमानत पर रिहा हो चुका है। माना जा रहा है कि जेल से रिहा होने के बाद ही उसने अपने पुराने साथियों को कंपनी बनाई थी। गिरोह के सरगना नीरज सिंह को बिहार में लोग हरेंद्र, उज्ज्वल और नारायण व शेखर के नाम से जानते हैं। वह हर जगह नाम बदलकर ठगी करता है।