Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

जब सेट पर अक्षय कुमार को देख चिल्लाकर भागी महिला, सेल्फ डिफेंस का यह पैंतरा आएगा बड़े काम

top-news

नई दिल्ली। छोटे पर्दे के लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 का फिनाले वीक चल रहा है। मंगलवार के एपिसोड में अक्षय कुमार खास मेहमान बनकर पहुंचे, मगर शो के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद एक महिला चिल्लाकर सेट पर भागने लगीं तो सब हक्के बक्के रह गये।
दरअसल, केबीसी 14 के सेट पर अक्षय सेल्फ डिफेंस के पैंतरे सिखा रहे थे और महिला का चिल्लाकर भागना उसी तकनीक का हिस्सा था। यह वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है।
इस वीडियो की शुरुआत अक्षय महिला की ओर बढ़ते नजर आते हैं। महिला उन्हें देखती रहती हैं। फिर अचानक अक्षय महिला की ओर दौड़ते हैं। इसके बाद महिला चिल्लाते हुए भागने लगती हैं। वीडियो तेज गति में पीछे जाता है और फिर अमितभ बच्चन खिलाड़ी से गुजारिश करते हैं कि अक्षय मार्शल आर्ट्स के कुछ पैंतरे क्या दर्शकों को सिखा सकते हैं। इस पर अक्षय कहते हैं, आपको मजाक लगेगा, लेकिन चिल्लाना असल में बेहतरीन सेल्फ डिफेंस में से एक है। दूसरा ऑब्जर्वेशन।
अक्षय आगे कहते हैं- जब आप रात को अकेले चलकर जा रही हैं। आपको पता है कि सुनसान इलाका है। आपको हमेशा चौकस रहना चाहिए। आपको पता होना चाहिए, आप जहां चल रही हैं, एक खिड़की है, यहां एक दरवाजा है, वहां ईंट पड़ी है, यहां पर लकड़ी है… तो आपको हर चीज देखते हुए जाना है। ऑब्जर्वेशन एक अभ्यास है। इसके बाद अक्षय उस महिला का शुक्रिया अदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *