Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दो अधिकारी सेवानिवृत्त, सम्मान के साथ दी गई विदाई ● GNIDA में आउटसोर्स टेक्निकल सुपरवाइजरों का विरोध, JE स्तर का काम लेकिन अधिकार नहीं ● Cyber Crime: मुनाफे के लालच में रिटायर्ड नेवी अफसर से 2.23 करोड़ की ठगी ● अखिलेश यादव के सीएम बनने की कामना, 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर निकले बॉबी यादव ● ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

वैदपुरा में चला ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बुल्डोजर अतिक्रमण को किया ध्वस्त।

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को वैदपुरा में अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया। करीब आठ हजार वर्ग मीटर जमीन को खाली करा लिया। कालोनाइजर अवैध कालोनी विकसित कर जमीन कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। खाली कराई गई जमीन कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी गई है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने परियोजना विभाग व भूलेख विभाग को अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल दो के प्रभारी चरण सिंह के नेतृत्व में प्रबंधक प्रताप सिंह व सहायक प्रबंधक राजेश निम की टीम ने शुक्रवार को वैदपुरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। वैदपुरा के खसरा नंबर 222 की आठ हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। कालोनाइजर यहां अवैध कालोनी काट कर रहे थे। अवैध निर्माण हटाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से धारा-10 की नोटिस और कालोनाइजरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई, लेकिन कालोनाइजरों पर कोई असर नहीं पड़ा। अवैध निर्माण को नहीं हटाया, जिसके चलते स्थानीय पुलिस व प्राधिकरण के सुरक्षा कर्मियों मदद से शुक्रवार को खसरा नंबर 222 की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को ढहा दिया गया। करीब आठ वर्ग मीटर जमीन की कीमत 16 करोड़ रुपये होने का आकलन है। सुबह करीब 8.30 बजे शुरू हुई इस कारवाई में 5 जेसीबी व दो डंफर का इस्तेमाल किया गया। करीब दो घंटे तक कार्रवाई चली। प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने अधिसूचित अथवा अधिग्रहित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

ADVERTISEMENT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *